बिजली और सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित
वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी। भीषण गर्मी में सेवाएं दे रहे बिजली और सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मंगलवार को चांदपुर स्थित एमएसएमई सभागार में 25 लाइनमैन एवं 5 सफाई कर्मचारियों को दी स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से सम्मान दिया गया। मुख्य अतिथि बिजली विभाग के एक्सईएन बलराम पांडेय ने कहा कि उद्यमियों की यह पहल अच्छी है। ये कर्मचारी जोखिम और प्रतिकूल परिस्थितियों में कार्य करते हैं। इस दौरान विशिष्ट अतिथि एमएसएमई विभाग के सहायक निदेशक वीरेंद्र राणा, एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया, नीरज पारिख, अनुपम देवा, मनीष कटारिया, प्रशांत, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.