सराईकेला, अप्रैल 18 -- सरायकेला। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सरायकेला क्षेत्र में लगातार बिगड़ती विद्युत व्यवस्था एवं गहराते पेयजल संकट को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए महाप्रबंधक, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमीटेड, जमशेदपुर को विस्तृत शिकायत पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना एवं योजना के दिन में कई बार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इस अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण जहां एक ओर लोग सामान्य जीवन के लिए तरस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पिछले लगभग एक सप्ताह से सरायकेला की जनता भीषण पेयजल संकट झेलने को विवश है। यह भी पढ़ें- बिजली से संबंधित मुद्दों को लेकर भाजपा का प्रदर्शन बिजली नहीं रहने के कारण जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो ग...