मिर्जापुर, नवम्बर 30 -- मिर्जापुर, संवाददताता । सूबे के प्राविधिक शिक्षा एवं औषधि प्रशासन बाट-माप विभाग के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बिजली विभाग और लोक निर्माण विभाग के कार्यों पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होने दोनों विभागों के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगायी। चेतावनी दी कि यदि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और टूटी सड़कों की तत्काल मरम्मत नहीं कराई गई तो शासन को पत्र लिखकर कार्रवाई कराया जाएगा। वे नगर के भरूहना स्थित सांसद जनसम्पर्क कार्यालय पर आयोजित जनता दर्शन में जिले भर से आए लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसके बाद उन्होने अपना दल एस और भाजपा के पदाधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की। जनता दर्शन में जिले भर से आए लोगों ने बिजली विभाग के इंजीनियरों पर गलत बिल भेजने और उसे दुरुस्त करने के लिए बार-बार दौड़ाने की शिकायत की। उपभो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.