औरंगाबाद, मार्च 16 -- हसपुरा प्रखंड के मनपुरा टोले श्यि सुंदर बिगहा में सीपीआई मनपुरा शाखा की एक बैठक सोमवार को रामनरेश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। श्यामसुंदर बिगहा में बिजली, नल-जल योजना और सोलर लाइट की व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने कहा कि श्यामसुंदर बिगहा में आज तक बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है, और न ही एक भी सोलर लाइट लगाई गई है। सरकार द्वारा 65 भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा तो दिया गया है लेकिन अब तक वहां बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। जल्द ही इस इलाके में चैत्र नवमी के अवसर पर भूतना मेला आयोजित होने वाला है। इसमें बाहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और गांव के आस-पास ही टेंट लगाकर रहते है। पानी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को नहाने और अन्य आवश्यक कार्यों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.