कौशाम्बी, मई 24 -- नगर पंचायत करारी में विद्युत और ट्रैफिक विभाग को लगता है किसी बड़े हादसे का इंतजार है। तभी तो सड़क चौड़ीकरण के सालों बाद भी अभी तक न तो बिजली के खंभों को किनारे शिफ्ट कराया गया है और न ही जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाती है। मनमानी की वजह से हादसे की आशंका बनी हुई है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही हाल रहा तो किसी भी रोज नागरिकों का गुस्सा फूट सकता है। करारी से शाहपुर गांव तक की सड़क का लगभग छह वर्ष पूर्व चौड़ीकरण कराया गया था, लेकिन बिजली के खंभों को सड़क किनारे शिफ्ट नहीं किया गया। परिणामस्वरूप खंभे अब पटरी किनारे के बजाय डामर रोड पर आ गए हैं। जिससे वाहन चालकों को लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है। रात के समय या तेज रफ्तार में वाहन चलाते समय ये खंभे दुर्घटना का ब...