कानपुर, जून 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बिजली उपभोक्ताओं पर ईधन अधिभार के फैसले को सरकार वापस ले। उपभोक्ता पहले से ही महंगी बिजली दर से परेशान हैं। ऊपर से अधिभार उपभोक्ताओं को और परेशान करेगा। इस संबंध में समाजवादी युवजन सभा कानपुर महानगर के अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग और उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड को एक ज्ञापन प्रेषित किया। प्रदर्शन में अभिजीत गुप्ता, विनोद यादव, गौतम निगम, अनुराग पांडेय, भानु प्रताप सिंह, संदीप पांडेय, संजय यादव, उदय द्विवेदी, अमित मिश्रा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अघोषित बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन यह भी पढ़ें- आम आदमी पार्टी ने दिया ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...