भागलपुर, मई 31 -- सबौर, संवाददाता। लोदीपुर थाना क्षेत्र के भागलपुर बाईपास मुख्य सड़क मार्ग पर शनिवार की दोपहर बाद बसंतपुर मोड़ बजरंगबली मंदिर के पास बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से नाराज होकर आधे घंटे तक सड़क को जाम कर दिया। बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं ने उग्र होकर बांस, बल्ली लगाकर सड़क को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर लोदीपुर पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर लोगों को समझाया। वहीं कुछ देर बाद बिजलीकर्मी भी पहुंचे और विद्युत आपूर्ति बहाल किया। इसके बाद लोगों ने जाम को हटाया। उपभोक्ताओं ने बताया कि चार दिन से बिजली नहीं है। जिसके लिए काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। लोदीपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि जाम की सूचना पर पुलिस गई थी। जाम को हटाकर आवागमन बहाल कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...