मेरठ, जून 23 -- सोमवार को ऊर्जा भवन परिसर में इंडियन एनर्जी स्टैक विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला हुई। एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने कहा कि उपभोक्ताओं को अधिक तेज, सरल और सुविधाजनक डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराना लक्ष्य हैं। कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा आईईएस के विभिन्न घटकों एवं उनके उपयोग तथा उपभोक्ता एवं वितरण कंपनियों के लाभों पर विस्तृत प्रजेन्टेशन दिया गया। बताया कि इंडियन एनर्जी स्टैक के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी संवाएं अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं सुविधाजनक रूप में उपलब्ध होगीं। स्मार्ट मीटर डेटा की रियल-टाइम उपलब्धता से उपभोक्ता अपने ऊर्जा उपभोग की निगरानी कर सकेंगे और डिस्कॉम बेहतर प्रबंधन तथा डेटा आधारित निर्णय लेने में सहायता प्राप्त होगी।आईईएस के माध्यम से शिकायतों के त्वरित निस्तारण, सेवा गुणवत्ता में सुधार, एटी एंड सी ह...