किशनगंज, जनवरी 31 -- पौआखाली। एक संवाददाता नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पौआखाली द्वारा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय-3 के अंतर्गत सातवें निश्चय सबका सम्मान जीवन आसान (ईज ऑफ लिविंग)के तहत बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विशेष शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित परेशानियों से राहत दिलाना तथा उनकी शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन करना था। शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने भाग लेकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का त्वरित समाधान किया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया गया। विद्युत कनीय अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.