नोएडा, मई 18 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की सर्कल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक मंगलवार दोपहर 12:00 बजे सेक्टर-23 स्थित कार्यालय में होगी। अधीक्षण अभियंता जितेंद्र कुमार ढुल ने बताया कि गलत बिजली बिल, खराब ट्रांसफार्मर, लंबित बिजली कनेक्शन आदि के बारे में शिकायतें सुनी जाएंगी। वहीं सभी कार्यकारी अभियंता कार्यालयों में 11:00 बजे से उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान होगा। उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...