बरेली, जून 9 -- बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज, आरोपी पर कार्रवाई की मांग बरेली, संवाददाता। शहर के पवन विहार स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।बीती 7 जून को शाम करीब पांच बजे पवन विहार निवासी मुकुल आनंद एक अज्ञात युवक के साथ विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायत लेकर उपकेंद्र पहुंचा। वहां मौजूद संविदा कर्मी संजीव कुमार ने उसे बताया कि संबंधित लाइन स्टाफ दूसरे स्थान पर कार्य कर रहा है और उसके लौटते ही शिकायत का निस्तारण करा दिया जाएगा। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर शिकायतकर्ता आक्रोशित हो गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने उपकेंद्र परिसर में रखी लोहे की रॉड से संविदा कर्मी पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और पैर में चोटें आईं। विभाग की ओर से माम...