गोंडा, मार्च 5 -- गोण्डा। शहर के आंबेडकर चौराहा स्थित बिजली उपकेंद्र पर अर्धनग्न होकर डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि, हिन्दुस्तान किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने दो संविदा बिजली कर्मियों अनिल यादव व विनय कुमार वर्मा मन्टू का तत्काल प्रभाव से तबादला कर सुदूर क्षेत्र के उपकेन्द्र पर किया गया है। उपकेंद्र पर तैनात चार तकनीशियनों राहुल गुप्ता, रुपेश सोनी, अवधेश कुमार शर्मा और उत्तम कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी उनकी दो वेतन वृद्धि भी रोक दी गई है। जानकारी के अनुसार होली के अवसर पर उपकेंद्र परिसर में कुछ कर्मचारी ड्यूटी के दौरान ही रंग और हुड़दंग में शामिल हो गए। वायरल वीडियो में सभी कर्मी अर्धनग्न ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.