बुलंदशहर, जुलाई 3 -- जिले में एमडी के लगातार निर्देश के बाद भी कार्यालय में टीजी-टू तैनात हैं। डिस्कॉम प्रबंधन ने सब-स्टेशनों पर तकनीकी कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। अब बिजली घरों पर तैनात कर्मचारियों को फेशियल अटेंडेंस और जियो फेंसिंग तकनीक के जरिए ही अपनी हाजिरी लगानी होगी। डिस्कॉम के निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) आशु कालिया की ओर से मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और मुरादाबाद क्षेत्र के चीफ इंजीनियर को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। जिसमें बताया कि 1370 बिजली उपकेंद्र संचालित हैं, जिनके लिए 1932 टीजी-टू कार्यरत हैं। जिसके चलते कई सब-स्टेशनों पर एक से ज्यादा कर्मचारी तैनात हैं। सुबह की शिफ्ट में कर्मचारी ड्यूटी से नदारद रहते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना कर...