धनबाद, फरवरी 2 -- बरोरा। भारतीय जनता पार्टी के बाघमारा मंडल अध्यक्ष बलिराम चौहान ने बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र सं - 1 के जीएम को एक पत्र देकर बरोरा क्षेत्र में सीएसआर मद से बिजली उपकरण मरम्मत एवं बदलने की मांग की है। जीएम को दिए गए पत्र में बलिराम चौहान ने कहा कि बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र अंतर्गत बरोरा, मुराईडीह, मंदरा, खोदोवली में विगत 30 वर्षों से ज्यादा समय से बिजली के उपकरण जैसे पोल, तार, इन्सुलेटर, फेसिंग सहित अन्य उपकरण को बदला नहीं गया है। जिस कारण बिजली किसी न किसी वजह से बाधित होती रहती है। दुर्घटना की भी संभावना हमेशा बनी रहती है। कई बार जान-माल का नुकसान भी हो चुका है। इसलिए बिजली के उपकरण को जनहित के लिए बदलना अतिआवश्यक है। ताकि श्रमिकों एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो । पत्र की प्रतिलिपि बाघमारा विधायक और भाजपा जिलाध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.