जहानाबाद, मई 14 -- ग्रामीण क्षेत्रों के 33 स्थानों पर मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को अग्निकांड से बचाव के प्रति किया गया जागरूक करपी, निज संवाददाता। गर्मी के मौसम में बढ़ रही अगलगी की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के करपी, किंजर एवं इमामगंज समेत विभिन्न ग्रामीण इलाकों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को आग लगने की स्थिति में सतर्क रहने तथा तत्काल बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का आयोजन जिला अग्निशमन पदाधिकारी रश्मि की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के 33 स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय किस प्रकार सूझबूझ से कार्य करना चाहिए। विभागीय...