नोएडा, अप्रैल 1 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बिजली से जुड़े विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच होगी। इसके लिए समिति बनाई जाएगी। यीडा ने जांच के लिए नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। यीडा सीईओ आरके सिंह ने बताया कि अब बिजली परियोजनाओं में उपयोग होने वाली सभी सामग्री की तीन चरणों में जांच की जाएगी। सबसे पहले संबंधित उपकरणों की जांच फैक्टरी से निकलने से पहले की जाएगी। इसके बाद ठेकेदार के स्टोर पर सामग्री की दोबारा जांच होगी। तीसरे चरण में जहां पर उपकरणों को लगाया जाएगा, वहां साइट पर उनकी गुणवत्ता की पुष्टि की जाएगी। इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होगा कि कहीं भी घटिया या बदला हुआ सामान उपयोग में न लाया जाए।अधिकारियों का कहना है कि कई बार फैक्टरी स्तर पर जांच के बाद साइट पर अलग गुणवत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.