मैनपुरी, मई 15 -- मैनपुरी। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बैंकर्स, विद्युत, नेडा विभाग और वेंडर्स को आपसी समन्वय से सोलर पैनल स्थापना की प्रगति सुधारने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली और ईंधन की बढ़ती मांग व ऊर्जा संकट के बीच सोलर ऊर्जा समय की मांग है। इससे आमजन को राहत मिलेगी और ग्रिड पर दबाव कम होगा। बैठक में सामने आया कि विभिन्न बैंकों में 498 पत्रावलियां लंबित हैं, जिनमें सर्वाधिक 147 भारतीय स्टेट बैंक में हैं। डीएम ने बैंकर्स को चेतावनी दी कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में लापरवाही न बरतें और 25 मई तक हर हाल में लंबित पत्रावलियों को स्वीकृत कर वितरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने सभी वेंडर्स को 30 मई तक अनिवार्य रूप से प्रतिदिन एक (15 दिन में न्यूनतम 15) ...