बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन
फिरोजाबाद, अगस्त 20 -- जसराना में भारतीय किसान यूनियन सावित्री के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों ने नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी का घेराव किया और धरना देकर समस्याओं से अवगत कराया। किसानों ने आरोप लगाया कि विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे किसानों में भारी आक्रोश है।धरने के बाद किसानों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए विद्युत आपूर्ति में तत्काल सुधार किए जाने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो भारतीय किसान यूनियन सावित्री के नेतृत्व में आगे बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.