लखनऊ, मार्च 25 -- राजधानी लखनऊ के अमौसी जोन में वायुसेना स्टेशन (मेमौरा) जैसे संवेदनशील सुरक्षा प्रतिष्ठान की बिजली आपूर्ति में लापरवाही बरतना बिजली विभाग के अधिकारियों को बेहद महंगा पड़ गया है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमौसी जोन के तत्कालीन मुख्य अभियंता (Chief Engineer) महफूज आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले में पहले ही अधिशासी अभियंता (XEN), उपखंड अधिकारी (SDO) और अवर अभियंता (JE) पर गाज गिर चुकी है।वायुसेना स्टेशन की सुरक्षा से खिलवाड़ पूरे विवाद की जड़ मेमौरा एयरफोर्स स्टेशन को बिजली आपूर्ति करने वाली 33 केवी अंडरग्राउंड केबल का निर्माण कार्य है। जांच में सामने आया कि केबल बिछाने के दौरान तकनीकी मानकों की घोर अनदेखी की गई और घटिया निर्माण कार्य कराया गया। इस ला...