हापुड़, जनवरी 28 -- तहसील परिसर के सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत नोटिस प्राप्त निर्वाचकों की सुनवाई के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोनों की टॉर्च जलाई। जिसके बाद अपने नोटिस जमा किए गए। जिसका किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें लोग अपने कागजों को लेकर संबंधित अधिकारियों के पास पहुंचे। इस दौरान तहसील परिसर की अचानक से बिजली आपूर्ति बाधित होने से अंधेरा छा गया। जिससे कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया था। अंधेरा छाने के बाद भी निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत सुनवाई प्रक्रिया चालू रही थी। लो...