नोएडा, अप्रैल 22 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी की मार्केट में मंगलवार सुबह से बिजली आपूर्ति बाधित है। दुकानदारोंका आरोप है कि लगातार एनपीसीएल से शिकायत की जा रही है, परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही। दुकान संचालक शेखर गुप्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह अचानक सोसाइटी की मार्केट में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। काफी देर तक लोगों ने इंतजार किया, लेकिन बिजली नहीं आई। शाम को भी जब लाइट नहीं आई तो लोगों ने इसका विरोध जताना शुरू किया। एनपीसीएल से शिकायत की गई, परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके कारण उन्हें पूरे दिन परेशान होना पड़ा। वहीं, अगले दिन बुधवार को भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिसकी वजह से उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- घोरावल में आए दिन विद्युत फाल्ट से उपभोक्ता परेशान दुका...