गुड़गांव, मई 13 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। हाईटेंशन केबल में खराबी की वजह से बिजली आपूर्ति बहाली में अब देरी नहीं होगी। डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने निर्देश जारी किए हैं कि 300 मीटर तक एलटी और एचटी केबल लेने के लिए कार्यकारी अभियंता और अधीक्षक अभियंता को स्टोर नियंत्रण कार्यालय से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी।

बिजली आपूर्ति में तेजी डीएचबीवीएन के स्टोर नियंत्रक एसएस कैंतुरा ने इस सिलसिले में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सोमवार दोपहर तीन बजे बिजली केबल में फाल्ट के कारण सेक्टर-37डी स्थित सिग्नेचर मिलेनिया तीन में करीब 33 घंटे तक बिजली नहीं रही थी। मंगलवार रात 11 बजे बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। 24 अप्रैल को केबल जलने की वजह से सिग्नेचर मिलेनिया के अलावा बीपीटीपी पार्क सरीन, पार्क जनरेशन और टेरा, रामप्रस्था सिटी में बिजली स...