सहारनपुर, मई 20 -- बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से न होने के कारण कई गांव के किसानों ने बिजली घर पर पहुंच कर हंगामा तथा नारेबाजी की। सूचना मिलने के बाद एसडीओ मौके पर पहुंचे उन्होंने बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया तो किसान शांत हुए। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पटरी से उतर गई है। बिजली आपूर्ति नहीं होने से नाराज किसान सुबह के समय बिजली घर पर पहुंचे। फतेह चंदपुर, तबर्रकपुर, माधोपुर, सालियर, ठोला आदि गांव के किसानो का आरोप है कि विद्युत आपूर्ति के अभाव में फसल सूख रही है। किसानों को बताया गया कि बिजली घर पर लगी एक मशीन खराब है। यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुरी में 36 घंटे और गंगानगर में 26 घंटे बाद आई बिजली किसानों ने पावर कारपोरेशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नाराज किसान उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। सूचना मिलने के बाद एसडीओ गंग...