दरभंगा, मई 15 -- विजय राय,बेनीपुर। शहरी क्षेत्र लक्ष्मणपुर में दलित मुहल्ला में एलटी बिजली तार पर पेड़ गिरने से दो दर्जन से अधिक परिवार में बिजली आपूर्ति चार दिनों से ठप है। प्रभावित लोगों ने बताया कि चार दिनों पूर्व आई तेज आंधी के दौरान तार पर पेड़ गिरने से मुहल्ला में बिजली आपूर्ति ठप है। स्थानीय राजू पासवान, रामचंद्र पासवान, सुशील पासवान, विनोद सहनी आदि ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारी को क्षतिग्रस्त तार की मरम्मत करवाने की मांग की, लेकिन गुरुवार तक मरम्मत नहीं हुई। विद्युत एसडीओ मोनेलाल ने पूछने पर बताया कि क्षतिग्रस्त तार की शीघ्र मरम्मत कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...