भदोही, फरवरी 3 -- ज्ञानपुर। विद्युत उपकेंद्र पाली से जुड़े आधा दर्जन से ज्यादा गांव में बिजली आपूर्ति चार फरवरी बुधवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगा। उपकेंद्र में क्षमता वृद्धि कार्य के अधीन एक दद अतिरिक्त पांच एमवीए पावर परिवर्तक लगाने का कार्य होना प्रस्तावित है। अधिशासी अभियंता ओपी गुप्ता ने बताया कि परिवर्तक एवं अन्य संबंधित 33 केवी उपकरण स्विचयार्ड में स्थाति किए जा चुके हैं। कंट्रोल रूम के अंदर पैनल लगाने का कार्य अवशेष है जो पुरानी निष्प्रयोज्य पड़े 11 केवी पैनलों को हटाकर किया जा सकता है। जिसकों कराए जाने के लिए चार फरवरी बुधवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगा। काम पूर्ण होने के बाद आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.