रुडकी, मार्च 7 -- झबरेड़ा, संवाददाता कस्बे व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को विद्युत आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई। दिनभर बिजली की आवाजाही और अघोषित कटौती के कारण किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर उन किसानों के लिए स्थिति अधिक चुनौतीपूर्ण रही, जो इन दिनों गेहूं की फसल की सिंचाई में जुटे हैं। शनिवार सुबह से ही बिजली की सप्लाई सुचारु न रहने के कारण खेतों में लगे ट्यूबवेल बंद पड़े रहे। गेहूं की फसल इस समय अपनी महत्वपूर्ण अवस्था में है, जहां समय पर पानी न मिलने से पैदावार पर सीधा असर पड़ सकता है। यशवीर, रोहतास, योगेश त्यागी, अमित, सुखपाल, कुलदीप, योगेंद्र, अनुज, विनोद, चमनलाल, राजपाल और देवपाल सहित कई किसानों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली गायब रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...