सिमडेगा, अप्रैल 1 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में गर्मी की शुरुआत के साथ ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। शहर में तीन से पांच घंटे और गांव में औसतन मात्र आठ से दस घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बिजली आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं है, जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। बिजली विभाग की ओर से कभी फॉल्ट, ओवरलोड, ट्रांसफॉर्मर खराबी और मेंटेनेंस का हवाला देकर आपूर्ति बाधित कर दी जा रही है। इससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर सुबह के समय बिजली कटने से कई घरों में पानी की किल्लत हो जाती है। वहीं शाम के समय कटौती होने से बच्चों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है। अनियमित बिजली आपूर्ति का असर व्यवसाय पर भी साफ देखने को मिल रहा है। छोटे दुकानदार, वेल्डिंग, साइबर कैफे और अन्य बिजली आधारित कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना ...