मुरादाबाद, मई 2 -- सर्किट हाउस में शनिवार को कुंदरकी विधानसभा की विद्युत समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के मुख्य बिंदु कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में क्षेत्र की बिजली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति को सुचारु और निर्बाध बनाया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बढ़ती मांग को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने 11 ट्रांसफार्मरों की क्षमता 25 केवीए से 63 केवीए करने, 7 स्थानों पर जर्जर लाइनों की मरम्मत करने कर तार बदलने तथा लो-वोल्टेज की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए।

बिजली आपूर्ति में सुधार कुंदरकी नगर में विद्युत लाइन के विस्तार हेतु 40 खंभों के साथ ...