हजारीबाग, मई 21 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने जिले में लगातार बाधित विद्युत आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री को त्राहिमाम पत्र भेजते हुए 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। चेंबर अध्यक्ष राजकुमार जैन टोंग्या, संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र लाल एवं सचिव विजय केसरी ने कहा कि खराब बिजली व्यवस्था से जिले के छोटे-बड़े उद्योगों एवं व्यवसायों पर गंभीर असर पड़ रहा है।चेंबर ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा 18 से 20 घंटे आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, जबकि वास्तविकता में मात्र 5 से 6 घंटे ही बिजली मिल रही है। भीषण गर्मी में लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है और व्यवसायियों को कारोबार चलाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में कहा गया है कि बाधित बिजली के कारण छात्रों की पढ़ाई...