उरई, अप्रैल 15 -- कोंच। संवाददाता एसडीएम ज्योति सिंह ने बुधवार को तहसील सभागार में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति को लेकर विभाग सजगता बरतें। जिससे कि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। विभागीय कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करें। इसके अलावा विद्युत विभाग के अधिकारी जर्जर खंभों को बदलने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।लोगों को निर्बाध रूप से बिजली मिलती रहे इसको लेकर बुधवार को उपजिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि विद्युत अधिकारी व कर्मचारी पूरी मुस्तैदी एवं तत्परता के साथ कार्य करें। ताकि जन सामान्य को विद्युत उपलब्धता को लेकर परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा जहां जहां जर्जर पोल है विभागीय अधिकारी त्वरित मौके पर पहुंच कर जर्जर खंभों को बदलना सुनिश्...