फतेहपुर, फरवरी 23 -- खागा। नगर में सुबह छह बजे से आठ बजे तक हो रही विद्युत कटौती के समय में बदलाव की मांग को लेकर व्यापार मंडल ने सोमवार को अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि वर्तमान रोस्टर जनहित के विपरीत है और इससे आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव चंद्र शुक्ल ने बताया कि इन दिनों बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं तथा रमजान का पवित्र महीना भी प्रारंभ हो चुका है। सुबह के समय बिजली कटौती होने से छात्र छात्राओं और परीक्षार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिसका सीधा असर उनकी परीक्षाओं पर पड़ सकता है। वहीं रोजेदारों को भी सहरी और अन्य आवश्यक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि सुबह के समय बिजली न रहने से व्यापारियों, अधि...