लखनऊ, सितम्बर 1 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने बिजली आउटसोर्स कर्मियों की छंटनी, हटाए गए कर्मचारियों की वापसी, कार्य अनुरूप अनुबंध न होने और सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी जैसी समस्याओं को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। शक्ति भवन और ऊर्जा मंत्री स्तर पर समाधान न निकलने के बाद संगठन ने 5 अक्टूबर से पहले सभी डिस्कामों में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसके बाद 5 अक्टूबर को प्रदेशभर से आए कर्मचारी मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे। संघ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने यह जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...