हरदोई, जून 24 -- शाहाबाद। शाहाबाद नगर में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बिजली ट्रिपिंग और आपूर्ति में आ रही बाधाओं को लेकर नगरवासियों में भारी नाराजगी है। लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए बुधवार को उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने शाहाबाद के निरीक्षण भवन पहुंचकर बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग के एक्सईएन, एसडीओ सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाया। नगर की बिजली व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों से ट्रिपिंग की समस्या और बार-बार हो रहे फाल्ट के संबंध में जानकारी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर के प्रत्येक मोहल्ले में बिजली लाइनों एवं उपकरणों की जांच कर फाल्ट को दुरुस्त कराया जाए। ताकि लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। मंत्र...