पीलीभीत, फरवरी 22 -- पीलीभीत। हिटी होली के त्योहार से पहले अतिक्रमण मुक्त शहर की पहल करते हुए जाम आदि की समस्याएं दूर कराने के निर्देश गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए। बैठक में आगामी दिनों में गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले बिजली के अधिकरियों से हेामवर्क कर लेने को भ कहा। ताकि किसी को बिजली की वजह से असुविधा न हो। गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एएसपी विक्रम दहिया समेत जिला स्तरीय विद्युत, जल जीवन मिशन और यातायात विभाग के अधिकारियों के साथ राज्यमंत्री ने बैठक की। इसमें साफ तौर पर कहा कि शहर के सौन्दर्यीकरण को लेकर काम हो। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी और अलार्म सिस्टम को सुनिश्चित करें। जाम की समस्या से निजात दिलाने को जाम अधिकाधिक वाली सड़कों को चिन्हित कर वनवे करने और फुटपाथ से अतिक...