संभल, दिसम्बर 18 -- अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल नेबिजली बिल से संबंधित परेशानियों को लेकर उपखंड अधिकारी प्रथम चौरसिया से भेंट की। सभी ने एक कैंप का आयोजन व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय पर कराए जाने की मांग की। व्यापारियो ने अवगत कराया कि कैंप के माध्यम से व्यापारी वर्ग को जो छूट उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिलों में बिजली चोरी एवं सर्च चार्ज को लेकर दी गई है, उसका व्यापारी व अन्य उपभोक्ता फायदा उठा सकें। उपखंड अधिकारी अजय चौरसिया ने इस पर सहमति जताई । अब यह कैंप शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे से अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय पर विद्युत विभाग द्वारा लगाया जाएगा। इस दौरान युवा के जिलाध्यक्ष सागर गुप्ता के अलावा काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...