मथुरा, अप्रैल 10 -- स्थानीय कैंट बिजली घर पर भूतपूर्व सैनिक परिषद संस्था के पूर्व सैनिकों ने बड़ी संख्या में अपनी समस्याओं को लेकर चीफ इंजीनियर से मुलाकात की। इस दौरान उपस्थित पूर्व सैनिको ने बिजली अधिकारी को बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं सेअवगत कराया गया और समस्या समाधान की मांग की। पूर्व सैनिकों ने बताया कि बिजली से जुड़ी समस्याएं, मीटर संबंधी शिकायतें, बिलिंग में गड़बड़ी जैसे मुद्दे काफी समय से चल रहे हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शिकायत पोर्टल पर आवेदन देने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद जब वे सेवानिवृत्ति के बाद अपने घरों में सामान्य सुविधाएं भी नहीं पा रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी लगातार आश्वासन देते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर को...