वाराणसी, जून 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। फाइबर केबल बिछाने के लिए बिना अनुमति सड़क खोदने और उस दौरान दो फीडरों की अंडरलाइन केबल कटने से तीन जून को सात घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लगभग 35 सौ घरों को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली विभाग के जेई अभिषेक सिंह ने एयरटेल कंपनी के फील्ड इंजीनियर राहुल गुप्ता के खिलाफ शुक्रवार को चितईपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि लापरवाही और मनमानी से बिजली विभाग को 18 लाख रुपये की क्षति हुई है। मंडुवाडीह उपकेंद्र से कर्मदेश्वर और सुंदरपुर फीडरों की दो अंडरग्राउंड लाइनें बीएलडब्ल्यू की ओर गई हैं। तीन जून को सड़क की खोदाई दोनों हाईटेंशन लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। यह भी पढ़ें- निजी नलकूप के लिए किसान की खड़ी फसल में होकर खींच दी विद्युत हाईटेंशन लाइन जेई ने बताया कि अधिकारियों को इसकी जानकारी घ...