मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, वसं। शहर के विभिन्न इलाकों में अगले तीन दिनों तक लोगों को रोजाना बिजली संकट से जूझना होगा। रोज तीन घंटे तक कई इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। शहरी क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार के अनुसार, बुडको द्वारा सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्य के तहत पोल शिफ्टिंग के कारण यह कटौती की जा रही है। एनडीपी फीडर से जुड़े दर्जनों मोहल्लों में प्रतिदिन दोपहर 12 से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसका असर शहर के कई प्रमुख संस्थानों और रिहायशी इलाकों पर पड़ेगा। प्रभावित स्थानों में डीएवी मालीघाट, सेक्रेड हार्ट स्कूल, टीचर ट्रेनिंग कॉलेज (रामबाग), संस्कृत कॉलेज के अलावा बीएमपी-6 दुर्गा मंदिर, पंचवटी अपार्टमेंट, सर सैयद कॉलोनी, लीची गाछी, मालीघाट वेयरहाउस, चूना भट्टी, कंचन नगर, रामबाग चौक और तीनपोखरिया शामिल हैं।...