शाहजहांपुर, मार्च 2 -- शाहजहांपुर। गुरुकुल सेवा ट्रस्ट की ओर से बिजलीपुरा मोहल्ले में 'सर्व समाज अबीर महोत्सव' आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष कुमार सागर ने किया। संस्था में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने अबीर लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद बच्चों और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और गीतों पर नृत्य किया। कुमार सागर ने कहा कि इस माह होली और ईद-उल-फितर के त्योहार हैं। सभी को इन्हें आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.