मैनपुरी, फरवरी 23 -- घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमा स्थित बिजलीघर परिसर में वहां तैनात जूनियर इंजीनियर का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सोमवार सुबह की है। बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम कठौली निवासी अनिल कुमार पुत्र गुलाब चंद्र ने पुलिस को जानकारी दी कि हाजीपुरनेरा रोड पर स्थित कोसमा बिजलीघर पर तैनात जूनियर इंजीनियर देवकीनंदन पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी 154 नगटई थाना जगदीशपुरा आगरा का शव बाउंड्रीवॉल के किनारे जमीन पर पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने...