बिजलीघर के ट्रांसफार्मरों पर किया गया पानी का छिड़काव
इटावा औरैया, जुलाई 6 -- भरथना। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भरथना उपकेंद्र पर विशेष तकनीकी अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजलीघर में पावर ट्रांसफार्मरों पर आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पानी का छिड़काव कर उन्हें ठंडा किया गया, ताकि ओवरहीटिंग की स्थिति से बचाव हो सके और ट्रांसफार्मरों का तापमान नियंत्रित बना रहे। इसके साथ ही विभाग की टीम ने 25 केवीए क्षमता के डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफार्मर का तकनीकी निरीक्षण एवं आवश्यक परीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान ट्रांसफार्मर की कार्यक्षमता, सुरक्षा मानकों और तकनीकी स्थिति का परीक्षण कर आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, भीषण गर्मी के दौरान ट्रांसफार्मरों पर भार बढ़ने से ओवरहीटिंग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.