बिजलीघरों में घटते कोयला स्टॉक की जांची हकीकत
सोनभद्र, सितम्बर 29 -- अनपरा,संवाददाता। तीन दिवसीय दौरे पर एनटीपीसी सिंगरौली पहुंचे एनटीपीसी के निदेशक (ईंधन) शिवम श्रीवास्तव ने बिजलीघर में ईंधन आपूर्ति एवं कोयला प्रबंधन व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होने ईंधन आपूर्ति श्रृंखला एवं प्रमुख कोयला प्रबंधन सुविधाओं का निरीक्षण किया। बिजली घर में ईंधन आपूर्ति और कोयला प्रबंधन एवं हैंडलिंग तथा ईंधन सोर्सिंग व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एनसीएल से कम आपूर्ति के कारण कोयले के लगातार घटते स्टॉक के मद्देनजर के एनटीपीसी स्टेशनों की विद्युत उत्पादन आवश्यकताओं के अनुरूप ईंधन की विश्वसनीय एवं निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर किये जा रहे कार्य की जानकारी ली गयी।
ईंधन आपूर्ति एवं कोयला प्रबंधन की समीक्षा वीएसआर स्टेशनों की ईंधन आपूर्ति व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा के दौरान ई. प्रभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.