सोनभद्र, सितम्बर 22 -- अनपरा,संवाददाता। उमस भरी गर्मी से बिजली खपत में इजाफे के बीच तापीय बिजलीघरों के उत्पादन में गिरावट से प्रदेश में बिजली कटौती बढ़ गयी है। बीते 24 घंटो के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की बात तो दीगर नगर पंचायतों-तहसीलों में भी 32 मियू तक की ताबड़तोड़ रोस्टरिंग कर हालात सम्भालने पड़े है। 3600 मेगावाट की आधा दर्जन इकाइयां बंद होने के अतिरिक्त उत्पादन निगम के अनपरा और एमईआईएल के अनपरा सी बिजलीघर में कोयला किल्लत बरकरार रहने से औसतन रोजाना 11 मिलियन यूनिट कम बिजली इसकी वजह बनी है। सिस्टम कंट्रोल सूत्रों के मुताबिक उमस भरी गर्मी से सोमवार को बिजली खपत चालू माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी। नतीजतन 585.8 मियू बिजली आपूर्ति के लिए दिन भर रोस्टरिंग करने के आदेश दिये गये।

बिजली उत्पादन में गिरावट उत्पादन निगम के ओबरा सी की 660 मेगाव...