रुडकी, जून 22 -- रुड़की, संवाददाता। भारत सरकार की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) के अधिकारियों ने सोमवार को रुड़की क्षेत्र में पीएफसी के बजट से कराए गए विद्युत विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बिजलीघरों, नए फीडरों और विद्युत लाइनों की स्थिति का जायजा लिया तथा किए गए कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...