लखनऊ, अगस्त 10 -- इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 को वापस लेने और बिजली के निजीकरण पर रोक की मांग को लेकर सोमवार को परिवर्तन चौक पर नारेबाजी हुई। विशाल मार्च निकाल रहे आक्रोशित बिजली कर्मचारियों, अभियंताओं, किसानों और मजदूरों को जब पुलिस ने परिवर्तन चौक मेट्रो स्टेशन के पास भारी बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया, तो माहौल गरमा गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस बल के बीच तीखी नोकझोंक व धक्का-मुक्की देखने को मिली। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे और वहीं सड़क पर डटकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते रहे। पूरे इलाके में घंटों तक अफरा-तफरी और नारों की गूंज बनी रही। यह भी पढ़ें- हरियाणा के बिजलीकर्मियों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करेंगे आज यूपी के कर्मचारी इसी बीच विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के...