लखनऊ, जून 18 -- बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए लेसा और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को चेकिंग अभियान चलाया। अमौसी, जानकीपुरम, गोमती नगर और ऐशबाग में की गई इस छापेमारी से बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। चेकिंग टीम के पहुंचते ही लोग घर की छत व छज्जों से कटिया हटाने दौड़े, लेकिन कर्मचारियों ने सभी अवैध कनेक्शन की वीडियोग्राफी कर ली। जांच में कटिया से एसी-कूलर चलते हुए पाये गये। विभाग ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, वहीं लापरवाही और संदिग्ध संलिप्तता के आरोप में एक संविदाकर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है।

अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई अमौसी जोन के मुख्य अभियंता राम कुमार ने बताया कि लोनहा और गौरी बाजार में विरेन्द्र कुमार, रिंकू, सुभाष रावत, गोवर्धन पाल और महेश को मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। चेकिंग टीम को देखते ...