मथुरा, अप्रैल 4 -- रिफाइनरी से कीठम तक हाईटेंशन लाइन के अनुरक्षण कार्य का टेंडर निरस्त हो गया है। इस वित्तीय वर्ष में अब नये सिरे नया टेंडर निकाला जाएगा। पूर्व में एक कार्य की स्वीकृति 10 लाख मिलने के बाद 20 लाख का टेंडर निकाल दिया गया था फिर इसको हटाकर दूसरा टेंडर जारी किया गया। करीब 40 से 50 प्रतिशत माइनस में एक वेंडर को यह टेंडर मिला था। विद्युत निगम में पिछले दिनों रिफाइनरी से कीठम तक हाईटेंशन लाइन अनुरक्षण कार्य का टेंडर निकाला और ई-निविदा ऑन लाइन साइट पर डाला। दक्षिणांचल मुख्यालय से इस कार्य का अनुमोदन करीब 10 लाख रुपये लिया गया था। कुछ समय अनुमोदन के बाद निविदा संबंधी अनुमोदन के नये नियम लागू हुए। मंडल कार्यालय द्वारा इस निविदा के लिए फिर 20 लाख रुपये की मुख्य अभियंता कार्यालय से अनुमति ली गई। इसके बाद निविदा निकाली गई। एक निविदा क...