मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर, वसं। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन तक बिजली विभाग तय वसूली लक्ष्य हासिल करने में पीछे रह गया। घरेलू, व्यावसायिक व सरकारी विभाग मिलाकर विभाग का अब भी करीब 200 करोड़ रुपये बकाया है। राजस्व वसूली तेज करने के लिए विभाग की टीमें लगातार घर-घर पहुंचती रही। अब तक 5000 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई और पांच सौ से ज्यादा पर एफआईआर कराई गई। इसके बावजूद लक्ष्य हासिल नहीं हो सका। घरेलू बिजली बिल मद में सिर्फ मार्च के लक्ष्य 58.99 करोड़ में से 37.66 करोड़ अर्थात लगभग 42% की वसूली हो पाई है।घरेलू बिल का भी 42% वसूल पाया विभागरेवेन्यू अफसर कुमार गौरव ने बताया कि मार्च क्लोजिंग के मद्देनजर मंगलवार को मुजफ्फरपुर पूर्वी डिवीजन को 13.32 करोड़ वसूली का लक्ष्य मिला था, जिसमें 11.33 करोड़ की वसूली हो पाई। अर्बन-2 डिवीजन में ...