कटिहार, मई 23 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि गर्मी के रौद्र रूप लेते ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमराने लगी है। पर्याप्त बिजली नहीं मिलने के कारण् उपभोक्ताओं का आक्रोश भी गहराने लगा है। लोग सड़क पर उतरकर आक्रोश का इजहार कर रहे हैं। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कटिहार के कार्यपालक अभियंता ने कहा कि ग्रिड से अभी पर्याप्त मेगावाट बिजली मिल रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोड बढ़ने से तकनीकी गड़बड़ी से आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होता है। तापमान बढ़ने के साथ घरों में एसी व कूलर लगाने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। जहां सौ एम्पियर तक की आपूर्ति होती थी वहीं अब 150 एम्पियर तक की खपत है। यह भी पढ़ें- अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश इस कारण फेज उड़ने सहित अन्य परेशानी हो रही है। बरमसिया स्थित डीएसआर पीएसएस का ब्रेकर ब्लास्ट करने के कारण क...