बिजनौर, फरवरी 27 -- गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर जिले से जोड़ने के निर्णय पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे किसानों एवं जनपदवासियों की ऐतिहासिक जीत बताया है। बिजनौर जिले से गंगा एक्सप्रेस वे जोड़े जाने पर भारतीय किसान यूनियन की ओर से खुशी का इजहार व्यक्त किया गया। संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह के नेतृत्व में लंबे समय से यह मांग लगातार उठाई जा रही थी। जिले भर के किसानों के सहयोग से लाखों की संख्या में पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए, जिनमें गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से जोड़ने की मांग की गई थी। इस उपलब्धि पर संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष चौधरी बलराम सिंह के निवास पर पहुंचे सभी पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा इस निर्णय को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस...